कई रोगों का रामबाण इलाज है 'प्याज', जानें इसके 10 लाभ

कई रोगों का रामबाण इलाज है 'प्याज', जानें इसके 10 लाभ

रोहित पाल

प्याज हर भोजन की शान है। इसके बिना खाने का स्वाद फीका पड़ जाता है। हमारे जीवन में इसका क्‍या महत्‍व है इसे इस एक तथ्‍य से समझ सकते हैं कि‍ इसने हमारे देश में सरकारें तक बदलवा दी हैं। प्याज हर जगह प्रयोग किया जाता है फिर चाहे वह सब्जी हो या सलाद। भारतीय खाने में इसकी अपनी एक अलग जगह है। लेकिन स्‍वाद के अलावा प्याज में कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। प्याज बालों, हड्डियों, ब्लड शुगर और दिल को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। प्याज में विटामिन सी, बी के साथ पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व भी पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यहां तक कि प्याज से निकलने वाला तेल भी गुणकारी होता है। इस तेल में भी एंटीऑक्सीडेंट, एटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। प्याज में एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी और पोटेशियम शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि प्याज किन रोगों के इलाज में कैसे काम आ सकता है।

पढ़ें- जानें कौन सी हरी पत्तेदार सब्जी शरीर के लिए कितनी फायदेमंद

प्याज रोगों से ऐसे दूर रखता है-

  • यदि आपको दांत का दर्द हो तो उसके नीचे प्याज का एक टुकड़ा दबा लीजिए, तुरंत आराम मिलेगा।
  • प्याज के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • अपच की शिकायत होने पर प्याज के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर सेवन करें। आपको आराम मिलेगा।
  • प्याज के रस का नाभि पर लेप करने से पतले दस्त में लाभ होता है।
  • सफेद प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करना दमा रोग में बहुत लाभदायक है।
  • प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
  • गठिया रोगी दर्द होने पर प्याज के रस की मालिश करें। तुरंत आराम मिलेगा।
  • प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के रोगी कच्चे प्याज का सेवन जरूर करें।
  • उल्टी या जी मिचला रहा तो प्याज के टुकड़े में नमक लगाकर खाने से राहत मिलती है।
  • प्याज का सेवन करने से मानसिक तनाव कम हो जाता है। इसलिए मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को प्याज का सेवन करना चाहिए।

पढ़ें- इन सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहता है दिल

प्याज़ को आप कई तरीकों से अपनी डायट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि अधिकांश पारंपरिक भारतीय खानों में प्याज का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसे सलाद और सूप के जरिए भी अपने खानपान में शामिल किया जाता है। एक पावर पैक नाश्ता बनाने के लिए इसे ऑमलेट में भी डाल सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

स्वाद ही नहीं सेहत में भी चार चांद लगाता है प्‍याज

नीम के उपयोग से दूर होगी 10 बीमारी, जानें सही प्रयोग

ठंड से बचने के लिए खाने में शामिल करें ये गर्म तासीर वाले फूड्स

Healthy Recipe: रोस्‍टेड टमाटर सूप

सर्दियों के दौरान करें हल्दी का अद्भुत उपयोग, पाएं 10 समस्याओं में आराम

साधारण सी सौंफ में छिपे हैं सेहत के अनगिनत फायदे, जानें कैसे करें सेवन

काली मिर्च के गुणों के बारे में जानकार रह जाएंंगे दंग, ठंड के दिनों में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

रोज खाएं दो या तीन लहसुन और हार्ट अटैक-ब्लड प्रेशर से रहें दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।